Category Archives:  Spiritual

राशिफल 30 Dec. 2018, भगवान सूर्य इन तीन राशियों में लायेंगे खुशहाली | जानिए...

Dec 29 2018

Posted By:  Sandeep

सारी सृष्टि और ब्रह्माण्ड को प्रकाशमान करने वाले उस परम-पिता भगवान भास्कर प्रणाम करते हुये आज का राशिफल हम आपके लिए लेकर आये है | आज हम आपको बतायेंगे की आपके सितारे क्या कहते है | जिससे आपको अपने जीवन में आने वाले सुख-दुखो के बारे में पहले से ही पता चल सके | आईये जानते है 30 दिसंबर 2018 का राशिफल | 


मेष राशि ( Aries ):- च,चू, चे, चो, ला, ली, लु, ले, लो, आ |
धार्मिक कार्य का आयोजन होने का योग बन रहा है | वैवाहिक सम्बन्धी फैसले लेना पड़ सकता है | धार्मिक कार्य में थोड़ा निवेश करना पड़ सकता है | व्यवसाय में अधिक पैसे निवेश करने से बचे | धन हानि की सम्भावना है | 

वृषभ ( Taurus ):- ई, ऐ, ओ, ऊ, वा, वे, वो, ब, बो |
आज का समय आपके लिए अच्छा है | असत्य बोलकर विपदा में पड़ सकते है | भोग और विलासता से बचे | किसी भरी नुकसार की आशंका है | धैर्य से काम लेवे |

मिथुन ( Gemini ):- का, की, कू, को, घ, ड, छ | 
व्यवसाय में मशीनरी और अन्य लोह सामग्री से दूर रहे | आपके व्यापार में बदलाव आ सकता है | आपके प्रेमी को आपसे मिलने की आशा रहगी | प्रेम मिलान लाभदायक रहेगा | आकस्मिक धन लाभ होने के योग बन रहे है | 

कर्क ( Cancer ):- डा, डी, डू, डे, डो, ही, हू, हे, हो, |
आज आपकी राशि के लिए सबसे अच्छा दिन है | यदि परम-पिता भगवान सूर्य को कर्मकांड से निवृत्त होकर पुष्प और जल अर्पित करते है तो आपके लिए अच्छा होगा | आपके सारे कार्य स्वतः ही पूर्ण हो जायेंगे | जिस व्यक्ति को आप काफी समय से तलाश कर रहे थे | वह स्वतः ही मिल जायेगा | आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी |


सिंह ( Leo ):- टा, टी, टू, टे, मा, मी, मू, मे, मो |
किसी विशेष कार्य में रूकावट हो सकती है | अपने करियर की वजह से थोड़े तनाव में रहेंगे | किसी भी व्यक्ति को कुछ बोलने से पहले थोड़ा विचार अवश्य करे | भावनात्मक सम्बन्धो से नजदीकियां बढ़ेगी |

कन्या राशि ( Virgo ):- ठ, ण, ढो, पा, पी, पू, पे, पो, ष |
आपके लिए आज का समय काफी शुभ है | यदि प्रातः काल सूर्य भगवान की पहली किरण को जल अर्पित करते है तो आपके लिए शुभ होगा | अपने कार्य में सारी बढ़ाये समाप्त हो जायेगी | आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा | लेकिन आत्मविश्वास की कमी के चलते व्यापारी वर्ग आपसे निराश रहेगा |  

तुला ( Libra ):- ता, ती, तू, ते, रा, री, रु, रे, रो |
आकस्मिक धन प्राप्त की उम्मीद बन रही है | अपने आप पर नियंत्रण रखे किसी विशेष कार्य के लिए कार्यालय क्षेत्र में मनमुटाव हो सकते है | धैर्य पूर्वक फैसले लेवे | विदेश यात्रा का योग बन रहा है | 

वृश्चिक ( Scorpio ):- तो, ना, नी, ने, नो, या, यी, यू |
आपके जीवन में कुछ समय से समस्याएं चल रही है | उन्हें अपने माता-पिता के सहयोग से हल करे | परीक्षा परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे | करियर की थोड़ी चिंता रह सकती है | भगवान भास्कर को प्रणाम करते हुये दिन का प्रारम्भ करे | 


धनु ( Sagittarius ):- ढा, धा, भा, भी, भू, भे, फा, ये, यो:- 
घर में किसी समारोह का योग बन रहा है | राजकाज के कार्यो में आपका अधिकतर समय व्यतीत होगा | किसी भी काम को करने से पहले 4 बार सोचे | स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा |

मकर ( Capricorn ):- खी, खू, खे, खो, गा, गी, जा, जी, भो |
आपको अपने बच्चो पर खास ध्यान देने की आवश्यकता है | किसी भी कार्य को करने से पहले भविष्य का विचार कर लेवे | मेहनत करने से भाग्य बदल सकता है | 

कुंभ ( Aquarius ):- गु, गे, गो, दा,सा, सी, से, सो |
सोच समझकर लोगो से कुछ कहे | पारिवारिक मतभेद बन सकते है | अपने आप को कर्म-धर्म में झोंक देवे | किसी भी व्यक्ति को अपने मन की बात ना बताये | अपने घर की लक्ष्मी ( पत्नी ) यदि आपसे रुष्ट है तो उसे मनावे | धर्म-कर्म के कार्यो में रूचि बढ़ेगी | भगवान सूर्य की आराधना के साथ दिन की शुरआत करे | 

मीन ( Pisces ):- च, ची, झ, थ, दी, दू, दे, दो |
आपके अंदर आलस्य रहेगा | इस कारण आपका दिन थोड़ा चुस्त ही व्यतीत होगा | अपने माता-पिता को प्रणाम करने के बाद ही कोई कार्य करना आरम्भ करे | आपका मन स्थाई नहीं है | इसलिए कुछ तनाव मन में हो सकते है |


दोस्तों, यह था 30 दिसम्बर 2018 का राशिफल | इसे अपने दोस्तों के पास ज्यादा से ज्यादा शेयर करे | इसके साथ ही लाइक और कमेंट करना ना भूले | यदि हमारे इस राशिफल से कोई भी शख्स अपने दैनिक जीवन में आने वाली मुसीबतो से बच जाता है तो हमे बेहद खुशी होगी | भगवान सूर्य आपके जीवन में खुशहाली लाये |
  सरकारी/गैरसरकारी नौकरीयो की ताजा अपडेट पाए अब अपने मोबाइल पर साथ ही रोजाना करंट अफेयर